बस्ती (ईएमएस)। गौर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और मंदिर में विवाह के बाद घर से निकाल दिये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने बेटी के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। पत्र में पीडिता ने कहा है कि गौैर थाना क्षेत्र अइलाकला गांव के ही किशन पुत्र केशवराम ने उससे जबरिया दुष्कर्म कर सम्बन्ध बनाया। पुलिस के दबाव में बैडवा समय माता मंदिर पर विवाह हुआ किन्तु अब किसन और उसके पिता केशवराम, भाई जनकराम व भाभियां उर्मिला व गुडिया आदि ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुये घर से भगा दिया। पीडिता ने दोषियांें के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई और अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। .../ 13 अप्रैल /2026