क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) | राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक पूरे प्रदेश में “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना और महिलाओं की नेतृत्व क्षमता का सम्मान करना है। इसे जन-उत्सव के रूप में मनाने के निर्देश दिए गए हैं। ’’नारी शक्ति वंदन’’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण एनआईसी कक्ष मुरैना में देखा गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती पूनम दंडोतिया, सदस्य श्रीमती क्षमा कौशिक, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती कुसुम तिवारी, हेमलता राणा, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक अपूर्वा चौधरी, परियोजना अधिकारी निशा शंखवार सहित महिला बाल विकास विभाग के समस्त महिला कर्मचारी व सुपरवाईजर उपस्थित रहे।