राज्य
13-Apr-2026


विदिशा, नर्मदापुरम, संत हिरदाराम नगर, अशोकनगर सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर नि:शुल्क जलसेवा भोपाल (ईएमएस) । गर्मी के मौसम में यात्रियों को यात्रा के दौरान भीषण गर्मी से बचाव के लिए पीने का पानी उपलब्ध कराने की दिशा में भोपाल मंडल द्वारा सभी स्टेशनों पर पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में एनजीओ व स्वयंसेवी संस्था द्वारा विदिशा, नर्मदापुरम, संत हिरदाराम नगर, अशोकनगर, गंज बसोदा, खिरकिया, मंडी बामोरा, रूठियाई एवं हरदा जैसे मंडल के 09 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को पानी पिलाने के कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में स्वमं सेवक सेवाभाव से यात्रियों को पानी पिलाने का कार्य कर रहे है। जिसमे स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है जिससे यात्रियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल प्राप्त हो सके। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल यात्री सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है और यह प्रयास यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करने हेतु एक अभीष्ट कदम है। इस अतिरिक्त पेय जल की व्यवस्था से विशेष रूप से सामान्य कोच के यात्रियों को भीषण गर्मी में राहत मिला रहा है। आशीष पाराशर/13 अप्रैल2026