राष्ट्रीय
13-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि जब तक मुसलमानों का अपना राजनीतिक नेतृत्व नहीं होगा, तब तक उनका उत्पीड़न नहीं रुकेगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं। एक समाचार चैनल से खास बातचीत में असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा को लेकर भी कई बातें कहीं। उन्होंने बताया कि वह पहले फेज में मालदा, मुर्शिदाबाद और आसनसोल प्रचार करने जा रहे हैं। ओवैसी ने कहा, मुझे यकीन है जब तक मुसलमानों का अपना राजनीतिक नेतृत्व नहीं होगा, तब तक उसे उसका न तो हक मिलेगा और न उसका उत्पीड़न रुकेगा। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव लड़ने पर गाली दी जा रही है। उन्होंने ममता बनर्जी की ओर से उन पर उंगली उठाए जाने पर कहा, बंगाल में बीजेपी को ममता बनर्जी मजबूत कर रही हैं। 1977 में बीजेपी के 4 विधायक थे। उनकी सरकार में आप रेल मंत्री बनीं। फिर जॉर्ज साहब का बहाना करके अलग हो गईं। आप फिर मंत्री बनीं, वह भी तब जब सारा देश गुजरात के नरसंहार पर उंगली उठा रहा था और अब आप मुझे पर उंगली उठा रहे हैं। ओवैसी ने ममता बनर्जी पर मुसलमानों को धोखा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी मुसलमानों के साथ गाय-भैंस की तरह बर्ताव करती हैं। दूध निकाल लेती हैं और फिर फेंक देती हैं। उनसे पूछा गया कि ममता बनर्जी ने आपको दो बार कुछ नाम दिए तो इस पर ओवैसी ने कहा, जो गाली देना है, दीजिए। बढ़-चढ़कर दीजिए लेकिन जिस दिन बिलकिस बानो तुम्हारे सामने आ जाएगी तो तुम आंख उठाकर नहीं देख पाओगे। आप मालदा, मुर्शिदाबाद के मुसलमानों के साथ जो हाल कर रही हैं, वह धोखा नहीं बर्बादी है। सुबोध/१३ -०४-२०२६