राष्ट्रीय
13-Apr-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है: • शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें: 1. 04 मई, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09091 बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अतः यह ट्रेन गोरखपुर कैंट और गोरखपुर स्टेशन के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। 2. 05 मई, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09092 गोरखपुर – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन से ओरिजिनेट होगी। अतः यह ट्रेन गोरखपुर और गोरखपुर कैंट स्टेशन के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। 3. 30 अप्रैल तथा 01, 02, 03, 05, 06, 07 और 08 मई, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद – गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अतः यह ट्रेन गोरखपुर कैंट और गोरखपुर स्टेशन के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। 4. 01, 02, 03, 04, 06, 07, 08 और 09 मई, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19490 गोरखपुर – अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट स्टेशन से ओरिजिनेट होगी। अतः यह ट्रेन गोरखपुर और गोरखपुर कैंट स्टेशन के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। सतीश/13 अप्रैल