अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की भीड़ एवं मांग को ध्यान में रखते हुए गांधीधाम–मालदा टाउन–गांधीधाम के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। * ट्रेन संख्या 09463/09464 गांधीधाम-मालदा टाउन-गांधीधाम समर स्पेशल · ट्रेन संख्या 09463 गांधीधाम-मालदा टाउन समर स्पेशल दिनांक 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को गांधीधाम से 12:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन मंगलवार को 09:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। · इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09464 मालदा टाउन-गांधीधाम समर स्पेशल दिनांक 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को मालदा टाउन से 17:35 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन गुरुवार को 15:30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में सामाखियाली, राधनपुर, भीलड़ी, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इडगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बड़हरवा और न्यू फरक्का स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन संख्या 09463 गांधीधाम – मालदा टाउन समर स्पेशल के लिए बुकिंग दिनांक 14 अप्रैल 2026 से सभी पीआरएस काउंटर्स एवं आईआरसीटीसी वेबसाईट पर उपलब्ध होगी। सतीश/13 अप्रैल