राष्ट्रीय
अहमदाबाद (ईएमएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय गुजरात दौरे के अंतर्गत सोमवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पहुंची, जहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री प्रफुल पानशेरिया, मुख्य सचिव एम.के. दास, राज्य के प्रभारी पुलिस महानिदेशक के.एल.एन. राव, एयर मार्शल मेहताब सिंह देसवाल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) गौरव बग्गा, अहमदाबाद कलेक्टर सुजीत कुमार और शहर पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक सहित कई उच्च अधिकारियों ने राष्ट्रपति का अभिवादन कर उनका स्वागत किया। सतीश/13 अप्रैल