कोरबा (ईएमएस) नारी शक्ति महिला मंडल ने एक नारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। सरस्वती वंदना के साथ अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. वीणा, पार्षद आशा साहू, ममता बघेल, प्रीति सिंह, तनु मुखर्जी, ईश्वरी तिवारी, परमजीत कौर, सावित्री साहू, अंजली पटेल, बाल कल्याण समिति कोरबा की सदस्य उमा भारती सराफ, लिनेस क्लब कुसमुंडा इकाई की अध्यक्ष, माई जी फाउंडेशन की सदस्य हेमा शर्मा व एकता महिला मंडल की अध्यक्ष नीतू शर्मा उपस्थित रहीं। नारी शक्ति महिला मंडल की सभी पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सफलतापूर्वक किया। अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्पा पाल, सचिव शारदा जायसवाल, कोषाध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने सहयोग किया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सिंगल डांस दुर्गा राजपूत, तनु तिवारी व अनीता सिंह और दुर्गा सिंह ने प्रस्तुत किए। ग्रुप डांस कुसुम साहू, सविता गबेल, रजनी श्रीवास और उषा पटेल ने शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। पहाड़ी नृत्य सिमरन व शिक्षा सिंह का मनमोहक रहा। श्रीदेवी की यादों को ताजा करने उनके हिट गानों पर कुसुम साहू और सविता ने डांस किया। मॉडलिंग प्रस्तुति में सभी प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और बेहतरीन एटीट्यूड से दर्शकों का मन मोह लिया। नारी सम्मान पर तनु मुखर्जी ने प्रेरणादायक भाषण दी। इसमें उन्होंने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। अंत में लकी ड्रॉ के माध्यम से लकी महिला का चयन किया। इसमें प्रथम पुरस्कार चंदा देवी और वंदिता मिश्रा, द्वितीय पुरस्कार इंदरजीत कौर और प्रिय बंजारे व तृतीय पुरस्कार आशा बनाफर व लक्ष्मी कश्यप को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन मीनाक्षी शर्मा और रेखा शुक्ला ने किया। - 14 अप्रैल / मित्तल