राष्ट्रीय
14-Apr-2026
...


* राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गांधीनगर (ईएमएस)| भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने गुजरात दौरे के दौरान लोकभवन में भारतीय संविधान के शिल्पकार भीमराव आंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी उनके विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस गरिमामय अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक न्याय, समानता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने में अत्यंत प्रासंगिक हैं और उनके आदर्शों का अनुसरण करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने भारत रत्न डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। यह अवसर अत्यंत श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक रहा। सतीश/14 अप्रैल