ज़रा हटके
14-Apr-2026
...


अहमदाबाद,(ईएमएस)। जंगल की दुनिया अपने अलग नियमों पर चलती है। यहां शिकारी और शिकार का रिश्ता आम है, लेकिन पानी के स्रोत पर अक्सर अस्थायी शांति देखने को मिलती है। यह अद्भुत नजारा है गुजरात के गिर अभ्यारंण्य का, जहां एक ही घाट पर शेर, हिरण, नीलगाय और अन्य जानवर प्यास बुझाते नजर आते हैं। इस पर विशेषज्ञ तो यही कहते हैं कि जब सभी जानवर ताल में एकत्र होते हैं तो उस समय उनकी प्राथमिकता केवल पानी होती है, शिकार नहीं। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार जलस्रोत जीवन का आधार है, इसलिए वहां अनावश्यक संघर्ष से जानवर बचते हैं। हालांकि भूख लगने पर यही शिकारी अपने स्वभाव के अनुसार शिकार भी करते हैं। यही संतुलन जंगल के कानून को बनाए रखता है। नंदिनी परसाई/14 अप्रैल 2026