-सफल होने के बाद 100 क्वांटम कंप्यूटर होंगे स्थापित अमरावती (ईएमएस)। देश में क्वांटम तकनीक के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए दो क्वांटम कंप्यूटर की शुरुआत की गई है। इन अत्याधुनिक कंप्यूटरों का उद्देश्य जटिल वैज्ञानिक और औद्योगिक समस्याओं का तेज़ समाधान निकालना है। विशेषज्ञों के अनुसार, क्वांटम कंप्यूटर पारंपरिक कंप्यूटरों की तुलना में कई गुना अधिक गति और क्षमता से गणनाएं कर सकते हैं। परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रारंभिक चरण में इन प्रणालियों का परीक्षण और शोध कार्यों में उपयोग किया जाएगा। यदि यह पहल सफल रहती है तो अगले दो वर्षों में देशभर में 100 क्वांटम कंप्यूटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे रक्षा, अंतरिक्ष, साइबर सुरक्षा और दवा अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है। नंदिनी परसाई/15 अप्रैल 2026