राज्य
17-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज शुक्रवार सुबह पांचवीं मंजिल की बालकनी के बाहरी किनारे पर चढ़ गया और उसने कूदने की धमकी दी। मरीज को बाद में सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटनास्थल की वीडियों और तस्वीरों में मरीज कैलाश दीपक अस्पताल की पांचवीं मंजिल की बालकनी के किनारे पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि नीचे भारी भीड़ दिख रही है। पास की एक खिड़की से एक व्यक्ति मरीज से बात करने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उस व्यक्ति ने कूदने की धमकी क्यों दी। अस्पताल अधिकारियों या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। - क्या है मामला डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, सुबह 8:40 बजे एक फोन कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद दमकल गाड़ी को तुरंत मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने मरीज को नीचे उतारने की कोशिश की। आधे घंटे से अधिक समय बाद मरीज को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/17/ अप्रैल /2026