हजारीबाग(ईएमएस)।केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू-खपिया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर है। सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में माओवादी संगठन के शीर्ष कमांडर सहदेव महतो समेत चार उग्रवादियों के मारे जाने की सूचना है। सहदेव महतो पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था।बताया जा रहा है कि मुठभेड़ केरेडारी क्षेत्र के खपिया कोटी झरना के पास हुई, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है। इस दौरान मारे गए नक्सलियों में सहदेव महतो की पत्नी नताशा का नाम भी सामने आ रहा है.सूत्रों के मुताबिक, चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर स्थित पिपरवार-बुंडू के घने जंगलों में पुलिस, कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ हुई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं।हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। कर्मवीर सिंह/17अप्रैल/26