क्षेत्रीय
17-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | अग्नि सुरक्षा के लिए जन जन को जागरूक होना चाहिए, इसके लिए हमारा फायर अमला भी पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हो, जिससे अग्नि दुर्घटनाओं पर जल्द से जल्द नियंत्रण पाया जा सके। उक्ताशय के विचार प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अग्निशमन सप्ताह के दौरान जन जागरूकता रैली को हरी झण्डी को दिखाते हुए व्यक्त किए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें एवं आवश्यक सावधानियों का पालन करें। छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 14 अप्रैल 1944 को विक्टोरिया डॉक, मुंबई में जहाज में अग्नि दुर्घटना में 66 फायर सर्विस के कर्मचारियों के शहीद होने की स्मृति में नगर निगम ग्वालियर द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 दिनांक 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक का आयोजन ग्वालियर शहर के नागरिकों, व्यवसाईयों होटल, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज संचालकों एवं विद्यार्थियों छात्र, छात्राओं को अग्निशमन प्रशिक्षण एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक कर किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति श्री मनोज तोमर ने की, कार्यक्रम में अपर आयुक्त श्री मुनीश सिकरवार, नोडल अधिकारी श्री रजनीश गुप्ता, फायर ऑफीसर श्री उमंग प्रधान उपस्थित रहे। इस अवसर पर फायर अमले के कर्मचारियों द्वारा फायर सुरक्षा को लेकर विभिन्न जानकारियां दी गई तथा आमजनों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह चौहान ने किया।