मुंबई, (ईएमएस)। मध्य रेल, मुंबई मंडल, रविवार दिनांक 19 अप्रैल को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए पनवेल और वाशी के बीच हार्बर लाइन और पनवेल और ठाणे के बीच ट्रांस हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक संचालित करेगा। विवरण इस प्रकार हैं: प्रभावित सेवाएं इस प्रकार होंगी: * हार्बर लाइन सेवाएं पनवेल से सीएसएमटी की ओर जाने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं (सुबह 10:33 बजे से दोपहर 15:49 बजे तक) और सीएसएमटी से पनवेल/बेलापुर की ओर जाने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं ( 09:45 बजे से 15:12 बजे तक) रद्द रहेंगी। * ट्रांस हार्बर लाइन सेवाएं पनवेल से ठाणे की ओर जाने वाली अप ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं (11:02 बजे से 15:53 बजे तक) और ठाणे से पनवेल की ओर जाने वाली डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं (10:01 बजे से 15:20 बजे तक) रद्द रहेंगी। * ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी मुंबई-वाशी खंड पर विशेष ट्रेनें चलेंगी। * ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। * ब्लॉक अवधि के दौरान पोर्ट लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मध्य रेल प्रशासन ने कहा है कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए ये मेगा ब्लॉक आवश्यक हैं। इसलिए यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। संतोष झा-१७ अप्रैल/२०२६/ईएमएस