क्षेत्रीय
17-Apr-2026
...


खरगोन (ईएमएस) । जिला शिक्षा विभाग द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर में लगाए गए पुस्तक मेले के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों-पालकों की रुचि नजर नही आई। हालात यह रहे कि ग्राहकों के नही पहुंचने पर दुकानदार आराम करते नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि मेले में ग्राहक के नाम पर इक्का- दुक्का लोग ही आ रहे है। वह भी जो पुस्तक नही है, उसकी डिमांड कर रहे है। इस मेले में प्रशासनिक दावों के बीच अभिभावकों ने पुस्तकों के अभाव और कम छूट मिलने के आरोप लगाए। दूर-दराज से आए ग्रामीणों ने कहा कि पुस्तकों के नाम पर केवल कॉपियां बेची जा रही हैं।मेले में पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि वहां पुस्तकों का भारी स्टॉक होने का दावा गलत साबित हुआ। दुकानों पर केवल कॉपियां उपलब्ध थीं और जो किताबें मिल रही वह निज़ी स्कूलों में मान्य न होकर अन्य स्कूलों के भी अधूरे सेट में है। ईएमएस / 17 अप्रैल 2026