छतरपुर (ईएमएस) । शीलिंग होम इंग्लिश स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे संस्थान एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु गांधी आश्रम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह जी के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया। इस सुअवसर पर दमयंती पाणी जी (संरक्षक, गांधी आश्रम), बी.पी. सिंह जी (प्रांतीय उपाध्यक्ष, पेंशनर एसोसिएशन), अरविंद सिंह यादव जी (सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर, नेहरू युवा केंद्र) एवं शंकर सोनी जी (वरिष्ठ समाजसेवी) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा मोनिका मिश्रा को कक्षा 12वीं में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्य प्रदेश की मेरिट सूची में 10वां स्थान हासिल करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण-पत्र, माला एवं शील्ड प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके साथ ही कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों में माही सोनी (90%), छाया (88%), उमंग असाटी (85%), करन अहिरवार (84%), फैजीन हाफिज (82%), इक्रानिषा (81%), शिवांश तिवारी (79%), श्रद्धा तिवारी (76%), आयुषी गुप्ता (76%), शिक्षा अहिरवार (75%) तथा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों में व्योम कुमार (89%), आयुष चौरसिया (89%), मुदित खरे (89%), वैदिक असाटी (87%), सिद्धार्थ छिरौलिया (86%), निष्ठा गुप्ता (85%), वेद कुमार तिवारी (83%), गर्वेश साहू (83%), वेदांत असाटी (80%), रियान सिद्दकी (80%), दिव्यांश बिंदुआ (79%), खुशी पटेल (79%), अजीमा मिर्जा (77%), अवनी गुप्ता (76%) को भी माला एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य ख्याति गौतम ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक योगेश कौशिक, रेशु अरजरिया, अंकित दुबे एवं अनिल सर, अभिभावकों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।