सिरोंज (ईएमएस)। जिला विदिशा मध्य प्रदेश के भवन का की लोकार्पण माननीय न्याय मूर्ति संजीव सचदेवा मुख्य न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक मध्य प्रदेश विधिक राज्य सेवा प्राधिकरण के कर कमलो से एवं माननीय न्यायमूर्ति विवेक रूसिया प्रशासनिक न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में एवं माननीय न्यायमूर्ति आनंद सिंह बहरावत न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियो जज विदिशा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ इस मध्यस्थता भवन के ई लोकार्पण में शेख सलीम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विदिशा धरमिंदर सिंह रजिस्टर जनरल मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर सुमन श्रीवास्तव सदस्य सचिव मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर अध्यक्ष कपिल त्यागी अभिभाषक संघ सिरोंज एवं जिला प्रथम न्यायाधीश विजय कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मोना शुक्ला पांडे सिरोंज श्रीमती अंकिता जैन न्याय दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सिरोंज के द्वारा किया गया मध्यस्थता केंद्र मीडिएशन सेंटर के भवन का उद्घाटन जिला न्यायाधीश सलीम शेख द्वारा किया गया इस अवसर पर अभिभाषक संघ सिरोंज के अध्यक्ष कपिल त्यागी उपाध्यक्ष सचिन शर्मा सचिव हेमेंद्र श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी अशोक शर्मा अशोक कुमार निगम प्रवेंद्र दांगी एडवोकेट सहित न्यायालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम सानंद सम्पन्न हुआ। सलमान खान, १७ अप्रैल, २०२६