क्षेत्रीय
17-Apr-2026
...


भागलपुर, (ईएमएस)। भागलपुर जिले में आमजन की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष हॉक पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया। इस टीम को वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह विशेष पेट्रोलिंग टीम शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय रूप से गश्त करेगी। खासतौर पर सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की सुरक्षा, स्कूल समय में बच्चों की सुरक्षा तथा संध्या के समय बाजार और महिला कॉलेज के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में अपराध की रोकथाम, लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। संतोष झा-१७ अप्रैल/२०२६/ईएमएस