ग्वालियर ( ईएमएस ) | शासन के निर्देशानुसार किसानों को ई-टोकन के माध्यम से खाद का वितरण किया जाना है। इसके लिए सभी उर्वरक विक्रेताओं को पूर्व में निर्देशित किया चुका है, लेकिन इसके बाद भी कुछ उवर्रक विक्रेता बिना ई-टोकन के खाद बेच रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर बिना ई-टोकन खाद बेचने वाली 3 समितियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशानुसार उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास आर.बी.एस. जाटव के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीमों द्वारा लगातार उर्वरक विक्रेताओं के यहां पर पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है। कृषि विभाग की टीम ने प्रबंधक विपणन सहकारी समिति मुरार वि.ख. मुरार, समिति प्रबंधक प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति मस्तूरा वि.ख. भितरवार एवं समिति प्रबंधक प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति करई वि.ख. भितरवार की जांच की। जांच में पाया कि बिना ई-टोकन के समितियों ने किसानों को खाद का विक्रय किया है। इसके चलते तीनों समितियों को निर्देशानुसार उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री आर.बी.एस. जाटव ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। तीन फार्मों का लायसेंस हो चुका है निलंबित बिना ई-टोकन के खाद बेचने वाली समितियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते पूर्व में 12 विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, जिसमें से 3 विक्रेताओ के उर्वरक लाइसेंस निलंबित किये गये है।