क्षेत्रीय
17-Apr-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | बढ़ते हुए तापमान एवं गर्मी के कारण आंगनबाड़ी के बच्चों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को ध्यान में रखकर ग्वालियर जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी क्रेंद्रों के समय में परिवर्तन किया गया है। बच्चों के लिये अब आंगनबाड़ी केंद्र का समय प्रात: 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। बच्चों को पोषण आहार वितरण का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के लिये आंगनबाड़ी का समय सुबह 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती उपासना राय द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। क