क्षेत्रीय
17-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस) । सरस्वती महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने छात्र हित में पहल करते हुए आगामी सम सेमेस्टर परीक्षाओं को ध्यान में रखकर महाविद्यालय पुस्तकालय के समय में बदलाव किया है। अब पुस्तकालय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा, जिससे छात्र-छात्राएं अपनी सुविधा के अनुसार अध्ययन कर सकेंगे।इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को अपने विषयों से संबंधित पाठ्य सामग्री का लाभ आसानी से मिल सकेगा और परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी। पुस्तकालय के सुचारू संचालन के लिए पुस्तकालय लिपिक आशीष कुमार अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।महाविद्यालय प्रशासन की इस पहल से छात्रों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ईएमएस / 17/04/2026