हाथरस (ईएमएस) । मंडी समिति से मथुरा रोड की ओर जा रहे जिलाधिकारी अतुल वत्स का काफिला उस समय इगलास अड्डा पर रुक गया, जब सड़क किनारे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़पता मिला। बताया गया कि कुछ देर पहले ही उसका सड़क हादसा हुआ था।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल अपनी गाड़ी और सुरक्षा कर्मियों को घायल की मदद के लिए भेजा तथा मौके पर मौजूद लोगों से भी सहयोग की अपील की। घायल व्यक्ति को बिना देर किए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया।जिलाधिकारी की तत्परता के चलते घायल को समय पर इलाज मिल सका। यह घटना प्रशासन की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का उदाहरण मानी जा रही है, जहां कर्तव्य के साथ मानवीय दृष्टिकोण भी सामने आया। ईएमएस / 17/04/2026