क्षेत्रीय
17-Apr-2026


- सुसाइड नोट में लिखी प्रेम में नाकाम होकर आत्महत्या की बात भोपाल(ईएमएस)। नये शहर के कोलार थाना इलाके में रहने वाली महिला इंजीनियर ने गुरुवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुक्रवार दोपहर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने प्रेम में नाकाम होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। इस नोट में एक युवक का उल्लेख करते हुए उसके साथ गुजारे वक्त की जानकारी लिखी है। मामले में पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तनु कुशवाह पुत्री भगवान कुशवाह (25) कोलार की रहने वाली थी। वह बी.टेक करने के बाद बीते तीन सालों से इंदौर की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। मृतका दो बहनों में बड़ी थी। उसके पिता नगर निगम में जॉब करते हैं। जबकि मां प्राइवेट काम करती हैं। बहन फिलहाल पढ़ाई कर रही है। 15 अप्रैल को तनु छुट्‌टी लेकर भोपाल आई थी। परिजनों की गैर मौजूदगी में गुरुवार रात को उसने घर में पंखे पर दुपट्‌टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना स्थल की छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। युवती ने सुसाइड नोट में साथ जॉब करने वाले एक युवक के नाम को संबोधित करते हुए उसके साथ बिताए समय का जिक्र किया। प्रेम में नाकाम होने की कई बातें लिखी हैं। हालांकि सुसाइड नोट में युवक पर किसी प्रकार के प्रताड़ित करने के आरोप नहीं लगाये गये है। पुलिस ने नोट को जब्त कर जांच के लिए भेजा है। जॉच टीम का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जुनेद / 17 अप्रैल