भोपाल(ईएमएस)। औकाफ-ए-शाही, भोपाल ने मक्का और मदीना में खातों से संबंधित हालिया मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है। विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज में साफ तौर पर कहा गया है, कि मुतवल्ली सुफी सबा सुल्तान के संबंध में प्रसारित खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक हैं। औकाफ-ए-शाही ने जारी प्रेस नोट में बताया है, कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के वकीलों से सलाह ली गई है, और उनकी राय भी प्राप्त की जा रही है। विभाग के अनुसार, जनता के बीच जो भ्रम की स्थिति बनी है, वह चैरिटी सर्विस से जुड़े कॉन्सेप्ट और उसकी प्रकृति को ठीक से न समझ पाने के कारण उत्पन्न हुई है। औकाफ-ए-शाही ने स्पष्ट किया है, कि वह संबंधित अधिकारियों के समक्ष जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है, और सभी तथ्यों को पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। जुनेद / 17 अप्रैल