हाथरस (ईएमएस) । कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सासनी कोतवाली की कमान प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी को सौंप दी है। उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया और आते ही सक्रियता दिखानी शुरू कर दी।कार्यभार संभालने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने थाने के उपनिरीक्षकों के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। उन्होंने गश्त व्यवस्था को मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही, पुलिसकर्मियों से टीमवर्क के साथ कार्य करने और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की बात कही। ईएमएस / 17/04/2026