राज्य
18-Apr-2026
...


अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की भीड़ एवं मांग को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। * ट्रेन संख्या 09088/09087 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल · ट्रेन संख्या 09088 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल (06 ट्रिप) दिनांक 23 अप्रैल से 28 मई 2026 तक प्रति गुरुवार को अहमदाबाद से 22:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन शुक्रवार को 07:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। · इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09487 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल (06 ट्रिप) दिनांक 22 अप्रैल से 27 मई 2026 तक प्रति बुधवार को मुंबई सेंट्रल से 23:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन गुरुवार को 07:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में गेरतपुर, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 1-टियर, एसी 2-टियर एवं एसी 3-टियर श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन संख्या 09088/09087 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल के लिए बुकिंग 19 अप्रैल 2026 से सभी पीआरएस काउंटर्स एवं आईआरसीटीसी वेबसाईट पर उपलब्ध होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें। सतीश/18 अप्रैल