राज्य
18-Apr-2026
...


जयपुर (ईएमएस)। पिंक सिटी को कचरा मुक्त और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान को सफाई सेवा मैराथन-2026 का नाम दिया गया है। अभियान की गंभीरता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छुट्टी के दिन भी निगम कमिश्नर ओम कसेरा अपनी पूरी टीम के साथ सुबह 7 बजे ही फील्ड में उतर गए और सफाई व्यवस्था का मोर्चा संभाला। किशनपोल बाजार के निरीक्षण के दौरान जब कमिश्नर ने गंदगी देखी, तो वे खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने एक सफाई कर्मचारी के साथ मिलकर कचरा इक_ा किया और उसे डस्टबिन में डाला। हालांकि, अजमेरी गेट और जलेब चौक के आसपास पसरी गंदगी को देख उन्होंने नाराजगी भी व्यक्त की। कमिश्नर ने न केवल सफाई की, बल्कि आम जनता से संवाद कर उनका फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ओम कसेरा ने शहरवासियों और दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा हम जयपुर की जनता से सहयोग मांग रहे हैं और फिलहाल उन्हें प्रेम की भाषा में स्वच्छता का महत्व समझा रहे हैं। लेकिन अगर समझाने के बाद भी किसी ने सडक़ पर गंदगी फैलाई या नियमों का उल्लंघन किया, तो निगम प्रशासन भारी जुर्माना वसूलने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। - अशोक शर्मा/ 4:30 बजे/ 18 अप्रेल 2026