राज्य
18-Apr-2026
...


जयपुर (ईएमएस)। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक ऐतिहासिक अवसर था, लेकिन विपक्ष के रवैये ने उनकी मानसिकता को उजागर कर दिया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आरोप लगाया कि जिस तरह से संसद में इस बिल पर बहस के दौरान विपक्ष ने विरोध किया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण विधेयक का पूर्ण रूप से विरोध किया। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस व्यवहार को कभी नहीं भूलेंगी और इतिहास भी इसे याद रखेगा।, यह बिल महिलाओं को बराबरी और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता था, लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक कारणों से इसका विरोध किया। - अशोक शर्मा/ 4:30 बजे/ 18 अप्रेल 2026