नई दिल्ली (ईएमएस)। एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 30 से अधिक महाविद्यालयों में व्यापक प्रदर्शन कर कैंपस की बुनियादी समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा प्रदर्शन में हिस्सा लिया। अलग-अलग कालेजों में स्थानीय मुद्दों को लेकर विरोध देखने को मिला। इंद्रप्रस्थ कालेज फार विमेंस (आइपीसीडब्ल्यू) में छात्राओं ने दूषित पानी, खराब भोजन और कैंटीन में सफाई की कमी के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं शहीद भगत सिंह कालेज में समोसे की कीमत 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी, लाइब्रेरी बंद रहने और खराब वाई-फाई व्यवस्था को लेकर छात्रों ने नाराजगी जताई। गार्गी कालेज में भी सुविधाओं के अभाव पर विरोध हुआ। इसके अलावा देशबंधू कालेज, डा. भीमराव अंबेडकर कालेज, पीजीडीएवी कालेज, सत्यवती कालेज, रामजस कालेज, जाकिर हुसैन कालेज, श्रद्धानंद कालेज और दयाल सिंह कालेज सहित कई कालेज में प्रदर्शन किया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/18/ अप्रैल /2026