जबलपुर, (ईएमएस)। गोहलपुर थाना अतंर्गत गाजीनगर में शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने की बात पर दो बदमाशों ने तीन युवकों के साथ मारपीट कर एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया| घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| गोहलपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार हड्डी गोदाम गोहलपुर निवासी 22 वर्षीय नाहिद मंसूरी गत रात लगभग 10.30 बजे अपने साथी मोह. इस्तयार अंसारी, एजाज अंसारी, मारूफ कुरैशी के साथ अपने साथी शेख फैजान की दो बहनों की शादी में गाजीबाग मैरिज हॉल गये थे शादी सामारोह में खाना खाकर बाहर निकलकर पैदल गाजी नगर की ओर चाय पीने गये उसी समय अचानक अरमान एवं अयान मिले और उससे शराब पीने के लिये एक हजार रूपये की मांग करने लगे, मना करने पर दोनों ने चाकू से हमला करना शुरू कर दिये| अरमान ने चाकू से मारूफ कुरैशी पर हमला कर दिया वहीं अयान नाहिद मंसूरी के पीछे चाकू लेकर दौड़ा| घायल मारूफ कुरैशी को उपचार हेतु शीतल छाया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 119(1), 351(3), 118(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। - सुनील साहू / मोनिका / 18 अप्रैल 2026/ 06.11