राज्य
18-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के समीपवर्ती सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में हुई जानलेवा दुर्घटना को लेकर कांग्रेस ने तीखे सवाल किए हैं। इस दुःखद घटना में एक और जहा विद्युत संयंत्र में कार्यरत 20 से अधिक श्रमवीर कामगारों कि दुःखद और असमायिक मृत्यु हो गयी। इससे समस्त अंचल में गहन रुदन एवं शोक की लहर व्याप्त हैं। इस मामले को लेकर अंचल के लब्धख्याति राजनेता, समाजसेवी, उद्योग तथा व्यावसायिक अंचल की चिन्तनशील विभूतियो ने कोरबा के निकट घटित इस घटना के संबंध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रभुद्ध पत्रकारों ने चर्चा की। इस चर्चा में प्रमुखतया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और छत्तीसगढ़ प्रदेश नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपनी पूर्ण चिंतनशीलता के साथ संयुक्त रूप से कुछ यक्ष प्रश्न उभारे और कहा की घटना के लिये संयंत्र प्रबंधन के साथ-साथ उद्योग विभाग के संबंधित विभाग के अधिकारियो की भी घोर लापरवाही हैं। इन्होने सरकार की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने संयुक्त पत्रकारवार्ता लेकर घटना के लिए सीधे तौर पर उद्योग विभाग और प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। नेता द्वय ने कहा हैं की मामले की गंभीरता को देखते हुए संपूर्ण घटना की जांच उच्च न्यायालय के निवृत न्यायधीश के माध्यम से कराई जानी चाहिए। साथ ही सदोष मानव वध का अपराध दर्ज किया जाना चाहिए। इस संबंध में छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों के परिपालन के प्रति बरती गयी लापरवाही चिंताजनक हैं। वर्तमान सरकार में छत्तीसगढ़ में औद्योगिक सुरक्षा की स्थिति भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। 20 से अधिक लोग मरे हैं, दोषी पर केवल जमानतीय धारा लगाई गई है। हमारी मांग है सदोष मानव वध की धारा लगाई जाए। श्री बैज ने कहा कि इस दुर्घटना में सरकार की भी लापरवाही है। उन्होंने पूछा है कि दुर्घटना के पहले नियमित जांच की गई थी। प्रदेश में लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। यह सुरक्षा मानकों के प्रति बरती जा रही घोर लापरवाही है। राज्य में पिछले ढाई सालों में औद्योगिक दुर्घटना में लगभग 300 श्रमिकों की जान गई है। - 18 अप्रैल / मित्तल