क्षेत्रीय
18-Apr-2026
...


- विधायक व सीएमएचओ ने किया लोकापर्ण जबलपुर, (ईएमएस)। सिविल अस्पताल रांझी जबलपुर को ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) गतिविधि के अंतर्गत लगभग 14 लाख रुपये की लागत की 300 एम.ए. क्षमता की डीजिटल एक्सरे मशीन प्रदत्त की गई है। डिजिटल एक्स-रे मशीन का विधिवत लोकार्पण सिविल हॉस्पिटल राँझी में शनिवार को कैंट विधायक अशोक रोहाणी एवं आयुध निर्माणी खमरिया के मुख्य महाप्रबंधक शैलेश वगेरवाल के कर कमलों के द्वारा किया गया, इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसी तारतम्य में चिकित्सालय में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के अंतर्गत 50 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में आयुध निर्माणी खमरिया के महाप्रबंधक अशोक कुमार मीणा, अविनाश शंकर वरिष्ठ प्रबंधक, शेखर कुमार गजभिए मंडल अधिकारी, स्थानीय पार्षद दामोदर सोनी, निशांत झारिया, श्रीमति सावित्री शाह, श्रीमति संतोषी ठाकुर, अनुराग दाहिया, मण्डल अध्यक्ष पुष्पराज सेंगर, सचिन जैन सहारा, जिला स्वास्थ्य विभाग से जिला क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉ आदर्श बिश्नोई, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. कमलेश धुर्वे, डॉ. संगीता खुराना, डॉ. संजय छत्तानी, डॉ. शीर्ष श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंक, डॉ. आयुषी दिवाकर आदि उपस्थित रहे। - सुनील साहू / मोनिका / 18 अप्रैल 2026/ 05.43