9 किलो गांजे के साथ 3 नशे के सौदागर गिरफ्तार जबलपुर, (ईएमएस)। तिलवारा पुलिस ने ग्राम चूल्हा गोलाई वन चौकी के पास मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 9 किलो 781 ग्राम गांजा जब्त किया है| जब्त गांजे की कीमत लगभग 4 लाख 89 हजार रुपए बताई गई है| तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि गत दिवस पेट्रोलिंग दौरान ग्राम चूल्हा गोलाई वन चौकी के पास ग्राम जोधपुर पड़ाव तिलवारा निवासी 28 वर्षीय शुभम पटेल, वार्ड नंबर 2 बासौदा जिला विदिशा निवासी 28 वर्षीय शुभम शुक्ला और ग्राम घाना तिलवारा निवासी 23 वर्षीय नीरज डेहिरया को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 9 किलो 781 ग्राम गांजा जब्त किया है| जिसकी कीमत लगभग 4 लाख 89 हजार रूपये बताया गया है| गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर सभी तितलागढ़ उड़ीसा निवासी खितिज साहू से खरीदकर फुटकर पुड़िया बनाकर बेचने की बात स्वीकार की| पुलिस ने तीनों आरोपी शुभम पटैल, शुभम शुक्ला एवं नीरज डेहरिया के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। - सुनील साहू / मोनिका / 18 अप्रैल 2026/ 06.10