खेल
18-Apr-2026


बेंगलुरु (ईएमएस)। आईपीएल के एक रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे। डेविड मिलर ने लगातार दो छक्के और एक चौका लगाकर एक बॉल रहते जीत दिला दी। टॉस हार कर बैटिंग कर रही बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.5 ओवर में 6 विकेट रहते टारगेट चेज कर लिया। 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए। तीनों विकेट भुवरेश्वर कुमार ने लिए। हालांकि ओपनर केएल राहुल एक एंड से टिके रहे और अर्धशतक लगाया। उनके और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच चौथे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर आ गई है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। सुबोध/१८ -०४-२०२६