खेल
हैदराबाद (ईएमएस)। आईपीएल के शनिवार के दूसर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 195 रन का टारगेट दिया है। राजीव गांधी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 194 रन बनाए। अभिषेक शर्मा और हेनिरक क्लासन ने 59-59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। चेन्नई सुपर किंग्स से जैमी ओवर्टन और अंशुल कम्बोज ने 3-3 विकेट झटके। मुकेश चौधरी को 2 विकेट मिले सुबोध/१८ -०४-२०२६