क्षेत्रीय
18-Apr-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना सासनी गेट पुलिस टीम द्वारा घर में घुसकर चोरी करने के मुकद्दमें में वाछिंत चल रहीं दो महिला आरोपियों को चोरी के आभूषण सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने करीब 15 लाख रूपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किये हैं। थाना सासनी गेट पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकद्दमें में वांछित चल रही महिला चोर रानी पत्नी विष्णुकान्त निवासी होली चौक गली नं0-02 पला साहिबाबाद थाना सासनीगेट,वर्षा पुत्री विष्णुकान्त निवासी होली चौक गली नं0-02 पला साहिबाबाद थाना सासनीगेट को चोरी के आभूषण सहित थाना क्षेत्र सासनी गेट से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के कब्जे से 01 गले का हार पीली धातु 2.01 बिंदी पीली धातु 3. 01 मंगल सूत्र पीली धातु 4. 01 ताबीज पीली व सफेद धातु 5. 04 चूडियां पीली धातु 6. 03 चैन पीली धातु 7. 01 नथ पीली धातु 8. 02 जोडी झुमके पीली धातु 9. 06 अंगुठी पीली धातु 10. 01 जोडी कानो को टाप्स पीली धातु 11. 07 जोडी पाजेब सफेद धातु 12. 03 कमरबंद सफेद धातु 13. 01 साडी का गुच्छा सफेद धातु 14. 02 सिक्के सफेद धातु 15.16 लच्छे सफेद धातु 16. 05 जोडी खडुआ सफेद धातु 17. 2 पिन सफेद धातु आदि बरामद किया है। ईएमएस/ धर्मेन्द्र राघव/ 18 अप्रैल 2026