कारंजा से लौटते समय अनियंत्रित हुई बाइक बालाघाट (ईएमएस). जिले के ग्राम मिरिया में शनिवार शाम तेज रफ्तार मोटर सायकल अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे रखे मिल के पत्थर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम चंगेरा निवासी महेंद्र पिता दुर्योधन सोनवाने (25) अपने रिश्तेदार लोकेश ओगारे के साथ मोटर सायकल क्रमांक एमपी 50 जेडसी 8205 से ग्राम कारंजा गया था। दोनों युवक वहां से सामान लेकर वापस मिरिया लौट रहे थे। 18 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे जब वे मिरिया पहुंचे, तभी उनकी तेज रफ्तार मोटर सायकल अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे रखे मिल के पत्थर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोकेश ओगारे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेंद्र सोनवाने गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक विजय सिसोदिया और पायलट आबिद शेख ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। भानेश साकुरे / 18 अप्रैल 2026