क्षेत्रीय
18-Apr-2026
...


धर्मेन्द्र राघव अलीगढ़ (ईएमएस)। बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल डीजल का दाम लोगों की जेब पर डाका डाल रहा है. अब गर्मी में सबसे ज्यादा पेय पदार्थ गन्ना रस के दाम भी बढ़ गए हैं। गन्ना रस के दाम में 5 से 15 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है, 10 रुपए का गन्ना रस दुकानदार 15 से 25 रुपए प्रति गिलास बेच रहे हैं। पिछले दो वर्षों से कोरोना ने गन्ना रस के दुकानदारों को काफी नुकसान पहुंचाया था लेकिन अब लोगों को मीठे गन्ना रस के लिए जेब पहले से ज्यादा हल्की करनी पड़ रही है। अगर्मी शुरू होने के साथ ही गन्ना रस की दुकान हर चौक चौराहे पर खुल गई है। दुकानों में पहली की तरह भीड़ भी उमड़ रही है,लेकिन इस बार दाम पहले से ज्यादा बढ़े हुए हैं। शहर में गन्ना रस की दुकान पर एक गिलास की कीमत 25 रुपए राहगीर खर्च कर रहे हैं। दो साल पहले गन्ना रस केवल 10 रुपए में मिल जाता था, लेकिन इस बार पूरे शहर में गन्ना रस 15 से 25 रुपए में मिल रहे हैं। दाम बढ़ने के बावजूद गन्ना रस की डिमांड दाम बढ़ने के बाद भी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग दोपहर में गन्ना रस पी रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि इन दिनों देश में सब कुछ महंगा होता जा रहा है। 10 रुपए में मिलनेवाला गन्ना रस के दाम में 10 से 15 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है, बिना बर्फ के गन्ना रस का दाम और ज्यादा है। गन्ना... ना सिर्फ हाथी... इंसान के लिए है रामबाण इलाज मौसम बदल रहा है और बदलते मौसम के बीच आपको मुख्य मार्गों पर दिखने लगेंगे गन्ने के ज्यूस के ठेले। जगह जगह लग गई है ज्यूस निकालने की मशीनें। गली गली में घुमते गन्ना ज्यूस विक्रेता और ज्यूस की दुकानों पर लगी घंटी की आवाज हमारा ध्यान खींच लेती है अपनी ओर। आखिर हमें क्यों लग जाती है ज्यूस पीने की तलब और ज्यूस पीने के बाद मिल जाती है शांति। आज जानते हैं इसके पीछे के कारण और देख लेते हैं गन्ने के फायदे। आखिर क्यों कहा जाता है इसे रामबाण इलाज। गन्ने का रस... बड़े से बड़े चिकित्सक देते हैं इसे पीने की सलाह। गन्ने के जूस की दुकान पर लगी घंटियों की आवाज हमें जूस पीने के लिए अपनी ओर खींच लेती है। सफर के दौरान अक्सर हम सड़क किनारे गन्ने के जूस का आनंद लेते हैं। लेकिन कुछ लोग गन्ने का रस नहीं पीते, क्योंकि उन्हें मीठा पसंद नहीं होता है। आज हम गन्ने का रस पीने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में बात करने जा रहे हैं। शायद आप भी अब तक गन्ने का रस नहीं पीते होंगे तो शायद इस खबर के बाद आप भी पीने लग जाओगे गन्ने का रस। ईएमएस/ धर्मेन्द्र राघव/ 18 अप्रैल 2026