क्षेत्रीय
18-Apr-2026
...


भागलपुर( ईएमएस) |जिले के कहलगांव एनटीपीसी में Central Industrial Security Force (सीआईएसएफ) फायर विंग द्वारा फायर सर्विस वीक का एक जन- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का विकास तथा आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को और सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर आज CISF फायर विंग द्वारा CISF परिवार की महिलाओं एवं NTPC टाउनशिप के सुरक्षा कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। महिलाओं को एलपीजी (LPG) सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी की गई और घरेलू स्तर पर आग से बचाव के व्यवहारिक उपायों से भी अवगत कराया गया, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भर बन सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अग्निशामक यंत्रों (Fire Extinguishers) के उपयोग का प्रायोगिक (Hands-on) आदी का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास के साथ-साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षमता का विकास हो। कार्यक्रम के अंतर्गत एक ज्ञानवर्धक एवं उत्साहवर्धक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त, टाउनशिप के सुरक्षा कर्मियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी सुझाव (Fire Safety Tips) प्रदान किए गए तथा होज ड्रिल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उनकी दक्षता, समन्वय एवं आपातकालीन तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। इसकी जानकारी कहलगांव एनटीपीस के पीआरओ सह प्रबंधक नैगम संचार, कॉरपोरेट कॉम्वीनेशन चेव्वाकुला श्रीकांत ने देते हुए बताया कि , CISF फायर विंग का यह सराहनीय प्रयास न केवल अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि समाज में सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। -------अतीश दीपंकर/ईएमएस ●