कराची (ईएमएस)। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक (स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान-एसबीपी) ने कहा है कि वह 23 अप्रैल तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लिए गए 3.5 अरब डॉलर के ऋण में से बचे 1.5 अरब डॉलर का भुगतान कर देगा। यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से लगभग 1.2 अरब डॉलर की संभावित किस्त मिलने की उम्मीद के बीच की गई है। एसबीपी प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने एक दिन पहले ही यूएई को 2 अरब डॉलर का भुगतान कर दिया था। इससे पहले सऊदी अरब को भी 3 अरब डॉलर की सहायता में से 2 अरब डॉलर वापस किए जा चुके हैं। केंद्रीय बैंक का कहना है कि इन भुगतान और अन्य धन प्रवाह के बावजूद देश का विदेशी मुद्रा भंडार स्थिर बना हुआ है। यह पाकिस्तान के अपनी अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के प्रयासों को दर्शाता है। सतीश मोरे/20अप्रैल ---