क्षेत्रीय
दतिया ( ईएमएस ) | दतिया जिले में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार युवा संग रोजगार, स्वरोजगार, अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय शासकीय आईटीआई परिसर इंडस्ट्रियल एरिया बक्शी हनुमान मंदिर रोड़ दतिया में किया जा रहा है। मेले मंे लगभग 14 कंपनिया उपस्थित रहकर सुपरवाईजर, सुरक्षा गार्ड, सेल्स अधिकारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, अभिकर्ता, ट्रेनी, भृत्य, सफाई कर्मचारी, आयाय आदि की भर्ती की जायेगी। इसके लिए योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक रहेगी। मेला की भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः शुल्क रहेगी।