दतिया ( ईएमएस ) | म.प्र. राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.15 बजे से सायं 4.15 बजे तक जिले के पांच परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी महेन्द्र सिंह कवचे द्वारा आदेश जारी कर परीक्षा के सफल संचालन हेतु स्टेनो कक्ष कलेक्ट्रेट कार्यालय दतिया में परीक्षा कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम प्रातः 8 बजे से जिले के सभी पांच परीक्षा केन्द्रों की सामग्री जमा होने तक जारी रहेगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07522-234100 रहेगा और कंट्रोल रूम में कर्मचारी धूप सिंह कुशवाहा सहायक वर्ग तीन एवं कविन्द्र वर्मा डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तैनात रहेंगे।