दतिया ( ईएमएस ) | म.प्र. राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.15 बजे से सायं 4.15 बजे तक जिले के पांच परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री महेन्द्र सिंह कवचे द्वारा आदेश जारी कर परीक्षा केन्द्रों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेशानुसार जिन कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी लगाई है उनमें परीक्षा केन्द्र शासकीय हायर सेकेण्ड्री विधालय क्रमांक 1 ठंड़ी सड़क दतिया पर श्रीमती श्रृति अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेण्ड्री स्कूल पोस्ट ऑफिस के पास दतिया पर श्री बृजेन्द्र सिंह यादव डिप्टी कलेक्टर, शासकीय हाई स्कूल सिविल लाईन दतिया पर श्री बृजमोहन आर्य तहसीलदार दतिया, शासकीय हायर सेकेण्ड्री विधालय क्रमांक 2 ठंड़ी सड़क दतिया पर श्री अजय कुमार झा तहसीलदार दतिया एवं शासकीय पीजी कॉलेज जिला चिकिल्सालय के पास दतिया पर श्री सुनील प्रभास तहसीलदार बड़ौनी शामिल है।