राज्य
21-Apr-2026


भोपाल (ईएमएस) । बिजली कंपनी मेंटेनेंस काशर्् के चलते भोपाल के करीब 20 इलाकों में बुधवार को 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें रायसेन रोड, पटेल नगर, समरधा, डायमंड सिटी, राजधानी परिसर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ग्रीन मिडोज कॉलोनी , चिनार कॉलोनी, समरधा, लिबर्टी, पृथ्वी कोर्ट यार्ड और आसपास के स्थान। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक झंडा चौक, डेयरी फार्म, खानूगांव चौराहा, किनारा अपॉर्टमेंट और आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पटेल नगर, रायसेन रोड, आईबीडी कैम्पस, वर्धमान कॉलोनी, डायमंड सिटी, कस्तूरी कोर्टयार्ड, राजधानी परिसर और आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेलवे कॉलोनी, बैकुंड अपॉर्टमेंट और आसपास।