क्षेत्रीय
21-Apr-2026


--बैठक करते समाज के गणमान्य हाथरस (ईएमएस)। क्षेत्र के गांव नगला मोहकमपुर में मंगलवार को आगामी महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों का पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया।गांव पहुंचने पर शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, सह-संयोजक भीकम सिंह चौहान और नरेश प्रधान का दीपक राघव व नकुल राघव ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता भीकम सिंह चौहान ने की तथा संचालन राजेंद्र सिंह धाकरे ने किया।बैठक में भीकम सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप के जीवन और साहस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रेरणा है। उनकी शौर्य गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही शोभायात्रा का उद्देश्य है।शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने ग्रामीणों को 9 मई को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यात्रा गौशाला रोड स्थित स्मृति भवन से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दाऊजी महाराज मंदिर पर संपन्न होगी।इस अवसर पर धर्मेंद्र चौहान, योगेंद्र चौहान, रघुराज सिंह, राजपाल चौहान, नवरत्न सिंह, किशनवीर सिंह परमार, शिव चौहान, शिवम परमार, कुनाल चौहान, बॉबी चौहान, अनुज, अजीत, रंजीत, हितेश सिकरवार, अभिषेक तोड़ावरी, यशपाल, अमन, प्रदीप, रोहन राघव, सचिन कुमार, गोविंद चौहान, रवेंद्र चौहान, मनीष सिंह, नन्दकिशोर परमार, केशव सिंह, रणजीत सिंह, मोहित, संजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 21 अप्रैल 2026