क्षेत्रीय
21-Apr-2026
...


राजनांदगांव (ईएमएस)। नगर पालिक निगम की सामान्य सभा की बैठक आज पूर्वान्ह 11ः00 बजे से नगर निगम के सभागृह मेें प्रारंभ हुई। बैठक में 7 विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया गया। बैठक निर्धारित समय में राष्ट्रगीत एवं राजगीत के साथ प्रारंभ हुई तत्पश्चात 1 घण्टे का प्रश्नकाल हुआ, प्रश्नकाल के पश्चात क्रमानुसार विषर्यो पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। बैठक के प्रारंभ में लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पंेशन के आवेदन की स्वीकृति एंव अनुमोदन विषय सहित जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने, तथा वार्ड नं. 14 स्थित रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा स्थल के चौक का नामकरण अवंती बाई चौक रखे जाने संबंधी विषय पर चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से विषय पारित किया गया। इसी प्रकार विषय क्रं. 4 में निगम सीमाक्षेत्र स्थित जीर्ण शीर्ण भवन को तोडने के तहत पुत्री शाला भवन के क्षतिग्रस्त स्थल, गुडाखूलाईन आयुर्वेदिक औषधालय एवं पुराना बस स्टैण्ड के पुराना व क्षतिग्रस्त/जर्जर भाग को तोडकर व्यावसायिक परिसार निर्माण किये जाने के साथ साथ वार्ड नं. 29 रामनगर के जर्जर भवन को तोडने तथा निगम स्वामित्व की टाउन हॉल परिसर जी.ई.रोड के किनारे एवं कस्तुरबा महिला मण्डल रोड की क्षतिग्रस्त दुकाने तोडकर व्यावसायिक परिसर निर्माण करने के संबंध में चर्चा उपरांत उपरोक्त विषय सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही दर स्वीकृति संबंधित तीनो विषय क्रमंशः नगर निगम राजनांदगांव क्षेत्र में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजनांतर्गत 2000 सीटर आडिटोरियम निर्माण के लिए प्राप्त न्युनतम दर, गंज चौक से कन्हारपुरी परिवर्तित स्थल चिखली ओव्हर ब्रिज के नीचे से गठुला नाला शहर सीमा तक सड़क चौडीकरण एवं उन्नयन कार्य हेतु आहुत निविदा मे प्राप्त न्युनतम दर के अलावा अंतिम विषय में अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत नार कन्हैया नाला से जिला अस्पताल तक नाला निर्माण करने आहुत निविदा में प्राप्त न्युनतम दर की स्वीकृति के संबंध में चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से विषय पारित किया गया। सभी विषयो में सदस्यो ने चर्चा में भाग लिया, महापौर मधुसूदन यादव ने अंत में सदस्यो द्वारा चर्चा उपरांत ली गयी जानकारी का जवाब प्रस्तुत किया। निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिं पारस वर्मा सहित वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमीन यादव तथा कनिष्ठ सभापति संदीप बघेल ने सभा का सफल संचालन किया। बैठक में नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल का महापौर मधुसूदन यादव, नेताप्रतिपक्ष संतोष पिल्ले तथा आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक के अंत में राष्ट्रगान के पश्चात पार्षदों के दिवंगत परिजनो में पार्षद कमलेश बंधे के स्वर्गवासी भाई अमित बंधे को तथा रवि सिन्हा के स्वर्गवासी पुत्र प्रियश सिन्हा को दो मिनट की मौन श्रद्धांजली दी गयी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि देवशरण सेन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों, पार्षदो के अलावा अधिकारी कर्मचारी एंव पत्रकार बंधु उपस्थित थे।