क्षेत्रीय
21-Apr-2026


- 54 लीटर अवैध शराब जप्त - कीमती करीबन 22800 रूपये की शराब जप्त भोपाल(ईएमएस)। पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल द्वारा शहर को नशा मुक्त करने की दिशा मे सार्थक प्रयास करते हुए मुखबिर तंत्र विकसित कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद व उनकी टीम ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध शराब जप्त करने में सफलता अर्जित की हैं। दिनाँक 21.04.26 की प्रात: मुखबिर सूचना पर आवश्यक कार्यवाही हेतु ईदगाह हिल्स चौकी प्रभारी उनि. शेषनाथ सिंह के कुशल नेतृत्व वाली टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से रवाना की गई जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी दीपक रावत पिता जगदीश राबत आयु 23 साल निवासी झुग्गी मल्टी जी-02 के सामने वाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स शाहजहानाबाद भोपाल से प्लास्टिक की बोरियो मे छिपाकर रखी अवैध शराब देशी मदिरा प्लेन के 300 क्वार्टर कुल मात्रा 54 लीटर कीमती करीबन 22800 रुपये की जप्त कर आरोपी दीपक रावत को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 209/26 धारा 34(2) आब.एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है । गिरफ्तार आरोपी का विवरणः- दीपक रावत पिता जगदीश राबत आयु 23 साल निवासी झुग्गी मल्टी जी-02 के सामने वाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स शाहजहानाबाद भोपाल अपराधिक रिकार्ड- आरोपी के विरूद्ध पूर्व से विभिन्न धारायो के 13 अपराधिक प्रकरण भोपाल शहर के विभिन्न थानो मे दर्ज है। बरामद सम्पत्ति- अवैध शराब देशी मदिरा प्लेन के 300 क्वार्टर कुल मात्रा 54 लीटर कीमती करीबन 22800 रुपये । सराहनीय भूमिकाः- वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, थाना इंचार्ज प्रभारी उनि. शेषनाथ सिंह, सउनि.रमाशंकर खरे, प्र.आऱ.1188 आशीष सिंह ,आऱ. 3336 पुष्पेन्द्र सिंह जादौन, आऱ.535 दीपक पाण्डेय, आर.3241 देवललन पाण्डेय,आऱ.2095 अनिल पावक की सराहनीय भूमिका रही है। जुनैद / हरि / 21 अप्रैल,2026