भोजपुर, (ईएमएस)। बिहार पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, भोजपुर जिले के बबुरा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की और मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान बाइक चोरी से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। संतोष झा-२१ अप्रैल/२०२६/ईएमएस