क्षेत्रीय
21-Apr-2026
...


पूर्णिया, (ईएमएस)। बिहार पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया। जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लूट की योजना बना रहे 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मिली सूचना के बाद बनमनखी थाना की टीम ने त्वरित छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चारों आरोपी संदिग्ध हालत में एक स्थान पर इकट्ठा होकर लूट की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल फोन और 01 लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सभी आरोपी किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इनका संबंध किसी बड़े गिरोह से तो नहीं है। संतोष झा-२१ अप्रैल/२०२६/ईएमएस